मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 Registration, Beneficiary Status, Apply Online Form, Eligibility & Document

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एक योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी को कुप्रथाओ पर रोक लगाया जाए, बालिकाओं के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच बनाना, उच्च शिक्षा में कन्याओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर संचालित किया जा रही है। इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाए, बेनिफिशियल स्टेटस कैसे चेक करें, ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है, योग्यता क्या है, फॉर्म भरने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए आदि के बारे में जानेंगे.

UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में

जानकारीविवरण
योजनामुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
योजना शुरू अक्टूबर 2019
सहायताअधिकतम ₹25,000 तक
पात्रता 01 अप्रैल 2019 से या उसके बाद की लड़कियां
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Eligibility

  • आवेदन करने वाला परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • उस परिवार की वार्षिक आय 300000/- से अधिक नही होनी चाहिए. इसके लिए उसे आय प्रमाण पत्र देना होगा.
  • एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है.
  • एक बेटी होने के बाद अगर दूसरी बेटियां अगर जुड़वाँ है तो तीनो पात्र होंगी.

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Apply Online Form/ Registration

  • अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन एवं फॉर्म भरने जा रहे हैं तो सबसे पहले आधिकारिक नागरिक सेवा पोर्टल पर जाए।
  • यहां पर आपको सिटिजन सर्विस पोर्टल अप्लाई here लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको यहां पर पंजीकरण की कुछ शर्तें दिखाई देगी, इन शर्तों को पढ़ कर आगे बढ़े।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
  • इस आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लोगिन करने के बाद आपको पोर्टल पर प्रदर्शित फॉर्म भरना है, जिसमें बालिका की श्रेणी, मोबाइल नंबर, बालिका से संबंध, परिवार और पत्ते की जानकारी भरनी है।
  • और सभी जरूरी दस्तावेज यहां पर अपलोड करने हैं।
  • ओटीपी द्वारा सत्यापित करना है। अंत में फॉर्म को पूरा पढ़ कर सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर मिलेंगे जिन्हें सुरक्षित रखना है

Also Read – UP Mission Shakti Kya h, Yojana Kab Shuru Hui महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन और प्रमुख सुविधाओं की पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता और अलीका का पहचान विवरण के बारे में दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बालिका की नवीनतम फोटो
  • विद्यालय का प्रवेश पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र

UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 Beneficiary Status Check Process

  • आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाएं और Citizen Service Portal पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको यह आप्शन मिलेगा – Track Application Status’ या ‘Beneficiary Status’
  • इनमे से जो आप्शन स्क्रीन पर दिख रहा है उस पर क्लिक करे
  • यहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है उसके बाद सबमिट पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके फॉर्म की स्थिति आपके सामने होगी
  • आवेदन खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) द्वारा स्वीकृत हुआ है अथवा नहीं, और पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की क्या स्थिति है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Related FAQs

इस योजना में फॉर्म भरने के कितने समय बाद राशि मिलाती है?

पहले पुरे फॉर्म की जाँच होती है, उसके बाद इसे सत्यापित किया जाता है. जिसमे थोडा समय लगता है. तुरंत आपको पैसे नहीं मिलते है.

क्या मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 25000 रूपये एक साथ मिलते है ?

नहीं, यह राशि आपको 6 चरणों में मिलेगी.

क्या इस वेबसाइट पर आवेदन जमा कर सकते हैं?

नहीं। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल पर करें। हमारी वेबसाइट जानकारी समझाने के लिए है।

2 thoughts on “UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 Registration, Beneficiary Status, Apply Online Form, Eligibility & Document”

Leave a Comment