मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

Cyber Crime Complaint Online Kaise Kare, Status Check, WhatsApp Helpline Number kee Jankari

आज का दौर डीजीटल है. इसके कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी है. आज हर किसी के साथ आये दिन ठगी के मामले सामने आ रहे है.जिनमे ऑनलाइन फ्रॉड, फैक कॉल, सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करना, बैंक अकाउंट में से बिना वजह पैसे कट जाना, किसी स्कीम के बारे में बताकर आधार की otp से पैसे उड़ाना, किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा ब्लैकमेलिंग करना आदि प्रमुख है. इन सबसे के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल—cybercrime.gov.in पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों सहित अलग-अलग प्रकार के ऑनलाइन अपराधों की शिकायत की जा सकती है।

Cyber Crime Complaint

Cyber Crime Important Link & Helpline Number

Cyber Crime Complaint Websitecybercrime.gov.in
वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की तत्काल सूचना1930 पर कॉल
Emergency Helpline Number112

(बैंक से पैसो के फ्रॉड की स्थिति में शुरुआत के 2 या 3 घंटे बहुत ही महत्वपूर्ण होते है. अगर आपके साथ इस सम्बन्ध में फ्रॉड हुआ है तो 1930 पर तुरंत कॉल करना चाहिए ताकि फ्रॉड करने वाले का खाता समय रहते फ्रीज़ किया जा सके)

Also Read – UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 Registration, Beneficiary Status, Apply Online Form, Eligibility & Document

Cyber Crime Online Complaint se pahle ye karna jaruri hai

  • घटना के बारे में – आपके साथ जो भी घटना घटित हुयी है उसका पूरा विवरण लिखित में हो – क्या हुआ, कब हुआ और किस माध्यम से हुआ
  • फ्रॉड करने वाले के बारे में – आपके साथ फ्रॉड करने वाले के बारे में सभी जानकारी सुरक्षित रखे जैसे कि – उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सोशल मीडिया आईडी, खाता संख्या
  • सबूत – संबंधित की चैट स्क्रीनशॉट, उसके खाते का नंबर, या अन्य कोई फोटो या वीडियो

Cyber Crime Complaint Online Report Kaise Darj Kare

अगर आप घर बैठे ही लिखित में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से शिकायत करना चाहते है तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले सायबर क्राइम के ऑफिसियल पोर्टल को ओपन करना होगा जिसका लिंक इस प्रकार है – www.cybercrime.gov.in
  • यहाँ पर आपको Register a complaint में मुख्यतः: तीन कैटेगरी मिलेगी – Women/Children Related Crime, FINANCIAL FRAUD, OTHER CYBER CRIME
Cyber Crime Category
  • आपको जिस भी तरह के सायबर क्राइम के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है वह केटेगरी चयन करे
  • अब सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर और OTP के द्वारा अपना अकाउंट बनाना होगा, बाद में उस अकाउंट से लॉग इन करना होगा.
  • लॉग इन करने के बाद Women/Children Related Crime में आपको सम्बंधित ऑप्शन का चयन करना होगा, बाद में घटना की तारीख और विवरण भरना होगा, अपना पूरा एड्रेस भरना होगा Save & Next पर क्लिक कर आगे के पेज में जाकर सम्बंधित दस्तावेज अगर कोई हो तो अपलोड करना होगा submit करने के बाद में आपको कंप्लेंट नंबर मिलेंगे जिन्हें सुरक्षित रखना होगा
  • अन्य वित्तीय धोखाधड़ी या अन्य प्रकार के अपराध में भी आपको सम्बंधित सभी दस्तावेज जैसे अपना बैंक स्टेटमेंट, फ्रॉड करने वाले का खाता नंबर आदि सभी अपलोड करे. अंत में submit करने पर आपको Acknowledgment Number / Complaint ID मिलेगी.

Cyber Crime Complaint Status Check Kaise Kare?

अगर आपने किसी भी सायबर क्राइम के लिए शिकायत दर्ज करायी है तो शिकायत की प्रगति के लिए आप इसे ट्रैक कर सकते है

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल को ओपन करे
  • यहाँ पर मुख्य स्क्रीन पर आपको ‘Track your Complaint’ की टैब दिखाई देगी जिस पर क्लिक करे.
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नयी विंडो ओपन होगी जहां पर सबसे पहले आपको Acknowledgement No. भरने होंगे.
  • यह Acknowledgement No. आपको शिकायत सबमिट करते समय प्राप्त हुए थे.
  • और शिकायत में आपने जिन मोबाइल नंबरों से रजिस्टर किया था, उन पर एक OTP जाएगा.
  • उस OTP को यहाँ भरे और और निचे दिए हुए केप्चा भरने होंगे.
  • अब submit पर क्लिक करे. ऐसा करते ही आपकी शिकायत का स्टेटस आपकी स्क्रीन के सामने होगा

Also Read –

Cyber Crime WhatsApp Helpline Number है या नहीं

अभी तक सायबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए कोई भी ऑफिसियल whatsapp नंबर उपलब्ध नही है, अभी तक इसके लिए 1930 पर कॉल करके और वेबसाइट के माध्यम से ही शिकायत की जाती है. अगर भविष्य में किसी भी आधिकारिक whatsapp नंबर शिकायत के लिए जारी किया जाता है तो यहाँ पर अपडेट कर दिया जायेगा.

अगर आपके खिलाफ कोई साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज होती है तो क्या करे (Cyber crime complaint against me)

  • अगर आपके खिलाफ शिकायत का कोई कॉल या मेसेज आता है तो सबसे पहले उसकी सत्यता की जाँच करे.
  • घबराएँ नही, न ही किसी प्रकार का कोई सेटलमेंट करें.
  • सबसे पहले अपने नजदीकी थाने और साइबर सेंटर पर जाकर इसके कंप्लेंट नंबर ले. अगर जाँच सही है तो फिर आगे की कानूनी रूप से कार्यवाही करे.

Other Important Link

Cyber Crime Complaint Related FAQs

क्या वित्तीय मामलों में शिकायत दर्ज करने पर पैसे वापिस मिल जाते है ?

शिकायत दर्ज का मतलब पैसा वापिस मिलना नहीं है, अगर आप शिकायत दर्ज करवाते हो तो उन पैसो को आगे जाने से रोका जा सकता है और ऐसे मामलो को कम किया जा सकता है.

क्या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 24 घंटे में कभी भी शिकायत कर सकते है ?

हाँ, आप किसी भी दिन किसी भी समय इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हो.

kya cyber crime complaint status without otp ke bhi check kar skte h ?

nhi, agar esa hota to har koi apki compalint check kar skega.

Cyber Crime की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

cybercrime.gov.in