मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 : किन मामलो में कॉल करना है और क्या बताना है

उत्तर प्रदेश राज्य में अगर किसी महिला को फ़ोन द्वारा , सोशल मीडिया के माध्यम या फिर पीछा करके परेशान किया जा रहा है तो वह महिला राज्य सरकार द्वारा जारी Women Power Line 1090 पर संपर्क कर सकती है. आइये जानते है 1090 क्या है, इस पर शिकायत केसे करे, किस प्रकार बताना है.

UP Mahila Helpline Number 1090 क्या है

उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओ की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सरकार द्वारा Women Power Line का नंबर 1090 जारी किया गया है. यूपी पुलिस महिला व बाल संगठन की जानकारी के अनुसार इस सेवा को किसी भी महिला को फ़ोन कॉल से परेशान करने, सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह के उत्पीडन व घरेलु हिंसा जेसे मामलो के लिए शुरू किया है.

up mahila Helpline Number short description

StateUttar Pradesh
Article CategoryWomen Power Line
Mahila Helpline Number1090
Departmentमहिला
एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) UP
Year of Establishment2020

1090 पर संपर्क किन मामलों में कर सकते हो

  • अगर कोई आपको बार बार कॉल करके परेशान कर रहा हो
  • सोशल मीडिया पर आपको कोई अश्लील या धमकी भरे सन्देश भेज रहा हो
  • अगर कोई व्यक्ति आपका काफी दिनों से पीछा कर रहा हो.
  • किसी भी तरह से आपको लग रहा हो कि यह आपका उत्पीडन कर रहा है.
  • घरेलु हिंसा से जुड़े मामलों में आप इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हो.

उक्त नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हो कि आपको किस तरह से परेशान किया जा रहा है. परिस्थिति के अनुसार आपका अगला कदम क्या होगा.

हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्या किस प्रकार बतानी है.

  • किसी भी समस्या में आपको घबराहट महसूस होनी आम बात है. इसलिए शुरुआत में संक्षेप में बताये.
  • जब थोडा आरामदायक महसूस हो तब विस्तार से बताये.
  • सबसे पहले ये बताये के आपकी परेशानी किस तरह की है
  • परेशानी से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे – दिनांक, जगह, इत्यादि
  • अगर कोई फ़ोन कॉल से परेशान कर रहा है तो उसके नंबर बताये.
  • अगर सोशल मीडिया के माध्यम से कोई धमकी दे रहा है तो उसका अकाउंट बताये.
  • क्या आपको अभी तुरंत कोई खतरा है, अभी तुरंत आपको मदद की आवश्यकता है तो वो सबसे पहले बताये.
  • अगर आपने पहले भी इस सन्दर्भ में कोई शिकायत की है तो उसका रेफरेंस नंबर या आपको जो भी नंबर प्राप्त हुए है वो बताएं

अगर अपने शिकायत दर्ज करवा दी है तो उसके बाद क्या सावधानी रखनी है

अगर शिकायत के दौरान आपको कोई नंबर या फिर निर्देश मिले है तो उन्हें सुरक्षित रखे. शिकायत निवारण कॉल सेण्टर से आपको कितनी समय सीमा मिली है, उसका ध्यान रखे. अगर परिस्थिति बदलटी है या फिर किसी खतरे का अंदेशा है तो आप दुबारा सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते है.

Also Read –

क्या इस वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवा सकते है.

नहीं, यह वेबसाइट केवल महिला सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने की स्वतंत्र वेबसाइट है. यहाँ पर कमेंट या ईमेल करने से आपकी शिकायत दर्ज नही होगी

आधिकारिक स्त्रोत

Related FAQs

1090 पर शिकायत करने से क्या होता है?

आपकी शिकायत के अनुसार आपको तुरंत सहायता प्रदान की जाती है.

उत्तर प्रदेश में महिला मदद लाइन का नंबर क्या है?

1090

क्या घरेलु हिंसा में भी इस नंबर पर शिकायत कर सकते है ?

हाँ, इस मामले में भी आप in नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते है.