मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

UP Mission Shakti Kya h, Yojana Kab Shuru Hui महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन और प्रमुख सुविधाओं की पूरी जानकारी

UP Mission Shakti 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्यवाही एवं उनकी सुरक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के बारे में प्रशिक्षण देखकर अवगत कराना है

यूपी मिशन शक्ति क्या है ? इस अभियान को कब शुरू किया गया

मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की एक विशेष योजना जिसके तहत महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर 2020 से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई. इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से की गई थी। अब तक इसके कई चरण आयोजित किए जा चुके हैं। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कई महिला सहायता केंद्र और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

UP Mission Shakti के बारे में संक्षिप्त विवरण

StateUttar Pradesh
Article CategoryMission Shakti
Launch date17 October 2020
Official websiteupmissionshakti.in/
Main ObjectiveLegal awareness, dignity protection, and confidential counseling for women.

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य

इस अभियान के तीन प्रमुख आधार स्तम्भ है जो इस प्रकार है –

  • सुरक्षा – महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, उत्पीड़न पर जल्द से जल्द कार्यवाही एवं इन सबके के बारे जागरूकता लाना
  • सम्मान – महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं समाज में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार के प्रति जागरूकता लाना
  • स्वावलंबन – महिलाओं को आत्मनिर्भर से जुडी जानकारी प्रदान करना, सभी सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना

मिशन शक्ति योजना के तहत मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

इस योजना को मुख्य रूप से दो उप-योजनाओं में बांटा गया है – संबल और सामर्थ्य. इन योजनाओं के तहत निम्न सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती है –

  • महिला हेल्प डेस्क – उत्तर प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किया गया है जहां पर एक महिला पुलिस की ड्यूटी रहती है. ताकि कोई भी पीडिता बेझिझक अपनी समस्या बता सके.
  • कानूनी और मनोवैज्ञानिक परामर्श – महिलाओ को उनकी घरेलु हिंसा या अन्य किसी परेशानी में उनको परामर्श के लिए तथा मानसिक रूप से संबल प्रदान करने के उद्देश्य से काउंसलर्स की मदद प्रदान की जाती है.
  • वन स्टॉप सेंटर – अगर कोई पीडिता अपनी शिकायत दर्ज करवाती है तो उसे इधर-उधर चक्कर न लगवाकर एक ही छत के निचे सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है जैसे – चिकित्सा सुविधा, पुलिस सहायता, क़ानूनी सलाह एवं परामर्श
  • एंटी-रोमियो स्क्वाड और पेट्रोलिंग – सार्वजनिक स्थानों व भीडभाड वाली जगहों पर विशेष सुरक्षा टीम तैनात करना ताकि कोई भी महिला व लडकिया अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके.

Women Power Line 1090 – Mahila Helpline Number

अगर किसी महिला को फ़ोन कॉल के माध्यम से या फिर अन्य किसी सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाया जाता है या फिर उसका उत्पीडन किया जाता है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है.

Also Read –

आपातकालीन स्थिति: 112

किसी भी प्रकार की त्वरित स्थिति में इस नंबर पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है. जब आपको लगे की मुझे अभी तुरंत कोई खतरा है तो इस नंबर पर कॉल करके अपनी लोकेशन और स्थिति के बारे में साफ बताये. आपकी परेशानी के हिसाब से आपको तुरंत सहायता मिलेगी. जबकि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और संकटकालीन परामर्श के लिए आप 181 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है.

मिशन शक्ति में ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करवाए

यह योजना कोई नकदी लाभ की योजना नही है. यह महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन से जुडी योजना है जिसमे आप ऑनलाइन निम्न तरीको से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हो

  • 1090 पर कॉल कर – इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी सुरक्षा से जुड़े मामलो में शिकायत दर्ज करवा सकते हो जिसमे आपको किसी भी थाने में जाने की आवश्यकता नही है
  • महिला हेल्प डेस्क – सभी थानों में एक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है जहाँ पर किसी भी महिला पुलिस से मदद लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हो
  • UP Cop Mobile App

Also Read – Cyber Crime Complaint Online Kaise Kare

आधिकारिक जानकारी कहाँ देखें?

UP Mission Shakti Related FAQs

UP Mission Shakti की कौन-कौन सी योजनाएं हैं?

‘संबल’ (Sambal) और ‘सामर्थ्य’

वर्तमान में मिशन शक्ति का कोनसा फेज चल रहा है ?

मिशन शक्ति 5.0

UP Mission Shakti 6.0 Kb shuru hua ?

11 October 2026

2 thoughts on “UP Mission Shakti Kya h, Yojana Kab Shuru Hui महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन और प्रमुख सुविधाओं की पूरी जानकारी”

Leave a Comment