मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

1090 Par Call karne ke bad kya hota hai Complaint krne par Police Ghar aati hai ya naam secret rahata hai

उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए women power लाइन 1090 एक ऐसी सुविधा है जहां पर कोई भी महिला बिना किसी झिझक के कॉल कर अपनी समस्या फ़ोन पर बता सकती है लेकिन आज भी कई महिलाओं को ये दर रहता है कि कॉल करने के बाद क्या होगा, शिकायत करने के बाद पहला फीडबैक कब आएगा, क्या पुलिस घर पर आती है या फिर अपना नाम सीक्रेट रहता है. in सभी सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में जानेंगे.

1090 Par Call karne ke bad kya hota hai Short Information

1090 क्या है महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर
कॉल के बाद क्या होता हैसबसे पहले काउंसलिंग, चेतवानी अगर जरुरत हो तो सम्बंधित थाने को सुचना देना
अगर दोबारा परेशानी हुयी तो पुरानी शिकायत संख्या बताकर नयी घटना की सुचना देना
अगर खतरा तत्काल हो तो 112 पर कॉल करें

1090 पर कॉल करने के बाद क्या होता है

अगर आप भी अपनी किसी समस्या को लेकर 1090 पर कॉल करने की सोच रहे है तो सबसे पहले ये जान लेन कि कॉल के बाद क्या-क्या होगा.

  • महिला पुलिसकर्मी से बातचीत – आपका कॉल कनेक्ट होते ही सबसे पहले आपकी बात किसी महिला कांस्टेबल से होगी ताकि आप अपनी समस्या बिना किसी झिझक के रख सके. इसके लिए सरकार द्वारा थानों में स्पेशल महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित कर रखे.
  • समस्या के बारे में पूरा विवरण – कॉल करने के बाद आपको अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताना होगा जैसे कि आपकी समस्या किस टाइप की है – घरेलु हिंसा, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग, महिला उत्पीडन इत्यादि
  • शिकायत टिकट नंबर – आपकी समस्या का पूरा विवरण सुनने के बाद ये निश्चित किया जाता है कि आपकी समस्या किस प्रकार की है, उसकी केटेगरी चयन कर कंप्लेंट टिकट नंबर जारी किया जाता है.

1090 पर कंप्लेंट करने के बाद क्या पुलिस घर पर आती है

कुछ महिलाएं ये सोचकर कभी शिकायत नहीं करती है कि क्या पता ऐसा करने पर पुलिस अगर घर पर आ जाएगी तो मामला और बिगड़ जायेगा. इसके लिए आपको यह जानना जरुरी है

  • आधिकारिक तौर पर इस लाइन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि शिकायतकर्ता के घर पर कभी भी पुलिस की गाड़ी नही आएगी और न ही कभी कोई वर्दी वाला पुलिसवाला आपके घर पर नहीं आएगा.
  • अगर आप थाने या या पुलिस से दूर रहना चाहते हो तो कभी भी आपको स्टेटमेंट के लिए थाने में नही बुलाया जायेगा.
  • आपके पुरे मामले को सुलझाने के आपसे केवल फ़ोन पर संवाद, साइबर ट्रैकिंग और ऑफिसियल काउंसलिंग के माध्यम से निपटाया जाएगा.

क्या शिकायत करने वाली महिला या लड़की का नाम गोपनीय रहता है

पुलिस अनुसन्धान एवं विकास ब्यूरो के द्वारा प्रकाशित एक लेख – Compendium of projects में 1090 की कार्यप्रणाली बताई गयी है जिसमे यह उल्लेख है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इसके मामले की स्थिति को देखते हुए आपके परिवार को सुचना देना है या नही यह विभाग निर्णय करेगा. अगर आपके मामले में परिवार के लोग भी शामिल है तो शिकायत को परिवार से भी गुप्त रखा जायेगा. लेकिन इसका मतलब यह नही है कि आप हेल्पलाइन विभाग से भी कुछ छिपाएं. क्योकि ऐसा करने से आपकी मुसीबत और अधिक बढ़ सकती है.

आल्सो रीड – हेल्पलाइन नंबर 1090 : किन मामलो में कॉल करना है और क्या बताना है

कॉल ख़त्म करने से पहले ये जानकारी अवश्य पूछे

  • अब इस शिकायत के सन्दर्भ में अगला स्टेप क्या होगा
  • क्या शिकायत से सम्बंधित कोई नंबर या सन्दर्भ संख्या मुझे फ़ोन के द्वारा प्राप्त होगी
  • अगर मै आपसे संपर्क करना चहुँ तो कैसे करू
  • अगर आप मुझसे संपर्क करना चाहते हो तो इस प्रकार करे
  • मेरी इस शिकायत की गोपनीयता के मामले में क्या क्या सावधानी रखी जाएगी

आरोपी पर शिकायत के बाद पुलिस क्या कदम उठाती है.

  • सबसे पहले शिकायत के बाद विशेष काउंसलिंग विंग एक्शन लेती है.
  • वह सम्बंधित आरोपी को फ़ोन के माध्यम से समझाती है.
  • अगर वह फिर भी नहीं माने तो उसके घरवालो को थाने बुलाकर समझाया जाता है और चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में अगर ऐसा दुबारा होगा तो आपके विरुद्ध FIR दर्ज की जाएगी
  • अगर आरोपी फिर भी नहीं सुधरता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे अरेस्ट किया जाता है.

निष्कर्ष :- 1090 की टीम शिकायतकर्ता को 24 घंटे के भीतर, 07 दिन के बाद और 01 महीने के बाद दोबारा फ़ोन किया जाता है और पूछा जाता है कि समस्या का समाधान हुआ या नही. जब तक पीडिता द्वारा सुरक्षित होने की पुष्टि नही होती है. केस को बंद नहीं किया जाता है.

ऑफिसियल सोर्स

1090 Par Call karne ke bad kya hota hai FAQs

1090 पर दर्ज शिकायत पर पहला फीडबैक कब लिया जाता है?

आपकी शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद चरणबद्ध तरीके से कारवाही शुरू होती है और हर चरण के बाद फीडबैक लिया जाता है.

1090 पर कौन-कौन सी शिकायत कर सकते हैं?

महिला उत्पीडन, धरेलू हिंसा, ब्लैकमेलिंग, किसी के द्वारा पीछा करने पर, फ़ोन पर धमकी देने इत्यादि मामलों में आप शिकायत कर सकते हो.