मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

Mahila Aayog Me Shikayat Kaise Kare? Online शिकायत और Complaint Status Check की जानकारी

महिला उत्पीडन, घरेलु हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ शोषण आदि मामलों में कई बार महिलाओं को लगता है कि ये सब तो हमें झेलना ही होगा. उन्हें लगता है कि उनकी आवाज कोई नहीं सुनने वाला. जबकि ऐसा नहीं है, राष्ट्रिय महिला आयोग (National Commission for Women – NCW) और राज्य महिला आयोग ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लेती है. ऐसी किसी पीड़ित महिला को in सबसे छुटकारा दिलाने में, उन्हें न्याय दिलाने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है. आईये जानते है कि राष्ट्रिय महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत कैसे करते है, कंप्लेंट स्टेटस कैसे चेक करना है, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, सुनवाई नियम और हेल्पलाइन नंबर इत्यादि के बारे में.

महिला आयोग में Online Complaint कैसे और कहाँ करना है

अगर आप भी महिला आयोग में शिकायत करने जा रहे है तो निचे चरणबद्ध तरीके से बताया गया है कि शिकायत कैसे और कहाँ करनी है

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ – सबसे पहले आप राष्ट्रिय महिला आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ जिसका लिंक इस प्रकार है – (ncwapps.nic.in अथवा ncw.nic.in)
  • Complaint Registration पर क्लिक करे – इस पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज पर आपको Complaint Registration का आप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है. अब आपके सामने एक शिकायत फॉर्म खुलेगा.
  • Complaints Registration Form भरे – Complaints Registration Form में आपको कई न्जनाकरी भरी है. यहाँ पर आपको शिकायतकर्ता का पूरा विवरण दर्ज करना है, उसके बाद पीडिता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी है, प्रतिवादी का पूर्ण विवरण, शिकायत के बारे पूछी गयी जानकारी बताना जैसे कि शिकायत किस बारे में है, कोनसा विभाग है, अगर पहले से लंबित कोई शिकायत है तो उसके परिवादी नंबर, घटना की पूरी जानकारी इत्यादि
  • केप्चा भरे – Complaints Registration Form को सावधानी पूर्वक पूरा भरने के बाद आपको निचे दिए गये captcha भरने होंगे क्योकि इसके बिना आप सबमिट नहीं कर पाओगे
  • Final Submit – अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना है. ऐसा करते ही आपकी शिकायत पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी और आपको एक Complaint Number / Registration ID मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना है.

महिला आयोग में शिकायत दर्ज किन मामलों में कराई जा सकती है ?

साइबर अपराध, पीछा करना, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और महिलाओं से संबंधित मामलों में और घरेलु थाने में पुलिस का सहयोग नहीं मिलने पर आप राष्ट्रिय महिला आयोग की मदद ले सकते है. ऐसे मामलो के लिए ही इस विभाग की स्थापना की गयी है.

Mahila Aayog Online Complaint Status Check kaise kre

  • सबसे पहले आप राष्ट्रिय महिला आयोग के ऊफिसिअल पोर्टल पर जाये .
  • यहाँ पर आपको Complaint Status आप्शन पर क्लिक करना करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने लॉग इन पेज ओपन हो जायेगा
  • अगर आपको शिकायत की स्थिति चेक करनी है तो जिस्ट्रेशन करते समय आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिले थेन उन्ही से आपको यहाँ पर लॉग इन करना है. लॉग इन करने पर आपको अपनी शिकायत की प्रगति के बारे में पता चलेगा
  • अगर कंप्लेंट स्टेटस चेक करना है तो निचे ये आप्शन दिया गया है – ‘ Check the status of complaint registration‘ इस पर क्लिक करे.
  • क्लिक करते ही यहाँ पर आपसे रिसीप्ट नंबर और ईमेल आईडी मांगी जाएगी, जिनको भरनी है.
  • और केप्चा भरकर निचे check रजिस्ट्रेशन status पर क्लिक करना है.
  • ऐसा करते ही आप अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकेंगे.

NCW Helpline Number

  • राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन – 7827170170, 14490
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग – 0522-2236894
  • विमेन पावर लाइन (यूपी) – 1090

Also Read – उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 : किन मामलो में कॉल करना है और क्या बताना है

शिकायत के बाद सुनवाई के नियम क्या है ?

  • विभाग के पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही सबसे पहले सम्बंधित थाने के अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वो आरोपी को नोटिस भेजे
  • पारिवारिक विवादों से सम्बंधित मामलों में दोनों पक्षों को आमने – सामने बैठाकर आपसी समझौते से सुलझाया जाता है, अगर ऐसा नही होता है तो मामले को आगे बढाया जाता है.
  • अगर मामला गंभीर है तो पुलिस को तुरंत निर्देश दिया जाता है कि नियमित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करे.

आधिकारिक स्त्रोत

Mahila Aayog Me Shikayat Related FAQs

Women harassment complaint online कहाँ पर करनी होती है?

ncwapps.nic.in पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है.

Mahila aayog online Contact Number

14490

1 thought on “Mahila Aayog Me Shikayat Kaise Kare? Online शिकायत और Complaint Status Check की जानकारी”

Leave a Comment