मुख्य सामग्री पर जाएँ
स्वतंत्र सूचना वेबसाइट: हमारा यूपी पुलिस, Women Power Line 1090 या किसी सरकारी विभाग से संबंध नहीं है। यहाँ शिकायत दर्ज नहीं की जाती।

Instagram या WhatsApp Blackmail Complaint तुरंत 1090 और Cyber Crime में ऐसे दर्ज कराएं शिकायत

अगर Instagram या WhatsApp पर कोई असामाजिक तत्व फर्जी ID बनाकर आपको भी फोटो लीक, कोई deepfake वीडियो या चैट वायरल करने की धमकी दे रहा है या फिर आपसे पैसे मांग रहा है तो घबराये मत. एसे मामलो में राष्ट्रिय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद ली जा सकती है. तो आइये जानते है कि इस स्थिति का सामना कैसे करे.

Instagram या WhatsApp Blackmail Complaint

Instagram या WhatsApp Blackmailing होने पर तुरंत करे ये 3 काम

अगर किसी के साथ एसी घटना घटित होती है तो अक्सर लड़के या लड़कियां बदनामी के डर से घबरा जाती है. वह चुपचाप ब्लैकमेलर की बाते मानने लग जाती है. बाद में तनाव के चलते वह ब्लैकमेलर की पैसो की डिमांड भी पूरी करने में लग जाती है. लेकिन ब्लैकमेलर की मांगे कभी भी पूरी नही होगी ये यद् रखना. ब्लैकमेलर से डरने के बजाय समझदारी से उसका सामना करे जिसमे आपके पहले कदम ये होने चाहिए.

  • कभी भी पैसे मत दे – अगर ब्लैकमेलर आपको बचने के रास्ता सिर्फ पैसे भेजकर कह रहा है तो उसकी बातों में न आये. आपको उसकी पैसों की मांग कभी भी पूरी नही करनी है क्योकि ऐसा करने से ब्लैकमेलर आपको दोबारा ब्लैकमेल नही करेगा इसकी कोई गारंटी नही है.
  • चैट, विडियो या कॉल के स्क्रीनशॉट ले – आपको ब्लैकमेलर जिस भी रूप में ब्लैच्क्मैल कर रहा है उसके स्क्रीन शॉट सुरक्षित रख ले. उसकी आईडी या प्रोफाइल लिंक भी सेव कर ले क्योंकि शिकायत दर्ज करते समय ये सब चीजें काम आएंगी.
  • अपना अकाउंट ब्लॉक नही करे – घबराहट के मारे अक्सर लोग अपना अकाउंट ब्लॉक कर देता है इस्पिये एसी स्थिति में बिलकुल भी आपको अपना अकाउंट ब्लॉक नही करना है उसके द्वारा भेजे गये मेसेज या अन्य ब्लैकमेल सामग्री सुरक्षित रखे.

1090 पर शिकायत करने का तरीका

1090 हेल्पलाइन नंबर उत्तरप्रदेश की महिलाओं के लिए Women Power line number है. इस नंबर का उपयोग फोन और सोशल मीडिया पर उत्पीड़न, पीछा करने तथा घरेलू हिंसा जैसे मामलों से संबंधित सहायता देती है। यदि आप यूपी से है और Instagram या WhatsApp पर ब्लेकमेलिंग का शिकार हो तो कॉल कर बता सकते हो

  • सबसे पहले 1090 नंबर डायल करे, आपको कोनसे सोशल मीडिया प्लेटफोर्म के माध्यम से परेशां किया जा रहा है.
  • आरोपी का सोशल मीडिया हैंडल (Instagram ID या WhatsApp नंबर) और ब्लैकमेलिंग की बात बताएं।
  • सामने वाला पैसो की मांग कर रहा है या फिर आपकी किसी निजी जानकारी को वायरल करने की धमकी दे रहा है.
  • आपको कितने दिनों से परेशान किया जा रहा है.
  • क्या आप इस वक्त किसी बड़ी मुसीबत में हो या फिर आपकी जान को खतरा है.
  • इस संबंध में पहले भी कोई शिकायत दर्ज करा चुके हो.
  • आदि सभी जानकारी बताकर ब्लैकमेलर के जो अपने प्रोफाइल लिंक या नंबर सेव किये थे वो बताये जल्द ही आपको इस सम्बन्ध में मदद मिलेगी

Also Read – Cyber Crime Complaint Online Kaise Kare

Cyber Crime पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?

  • सायबर क्राइम की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करे, जिसका लिंक इस प्रकार है – cybercrime.gov.in
  • पोर्टल पर दी गयी गाइडलाइन पढ़े और सम्बंधित विकल्प का चयन करे.
  • अगर आपकी शिकायत सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग की है तो अन्य सायबर क्राइम में उपयुक्त श्रेणी का चयन करे.
  • अपना मोबाइल नंबर से OTP प्राप्त कर लॉग इन की प्रक्रिया पूरी करे.
  • घटना, संदिग्ध अकाउंट और माँगी गई जानकारी भरें।
  • उपलब्ध साक्ष्य जोड़ें और विवरण जाँचकर शिकायत जमा करें।
  • अंत में आपको शिकायत के सम्बन्ध में रेफरेंस नंबर मिलेंगे जिन्हें सुरक्षित रखे.
  • जल्द ही आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा

Instagram और WhatsApp Blackmailing Complaint कैसे करे

सायबर क्राइम पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने के अलावा Instagram और WhatsApp पर भी रिपोर्ट दर्ज करवाएं

  • Instagram रिपोर्ट – आरोपी की Instagram प्रोफाइल पर जाए, ऊपर कॉर्नर पर तीन बिन्दुओ पर क्लिक करे. रिपोर्ट पर क्लिक करें.’It’s inappropriate’ या ‘Harassment’ का विकल्प चयन करे और submit पर क्लिक करे.
  • WhatsApp रिपोर्ट – सम्बंधित आरोपी की चैट ओपन करे. कांटेक्ट इन्फो पर जाए. निचे स्क्रॉल करने पर रिपोर्ट कांटेक्ट का ऑप्शन मिलेगा. chat हिस्ट्री के साथ रिपोर्ट submit करे.

कानून आपके साथ है इसलिए मदद में संकोच नहीं

उक्त मामलों में कानून हमेशा साथ है इसलिए ये सभी रिपोर्ट और शिकायत दर्ज करते समय घबराएँ नही. कानून की मदद लेकर आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हो क्योंकि आईटी एक्ट की धारा 66E और 67/67A के अनुसार किसी की निजता भंग करना या आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री प्रसारित करना गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 3 से 5 साल तक की सजा हो सकती है।

आधिकारिक लिंक

Instagram या WhatsApp Blackmail Complaint related FAQs

साइबर क्राइम के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें?

सबसे पहले instagram प्रोफाइल पर जाकर रिपोर्ट में उसके अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करे. उसके बाद राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद ले.

अगर कोई आपको वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा है तो क्या करें?

घबराएँ नही, और न ही किसी प्रकार की राशी भेजे जबकि हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी स्थिति बताये.

2 thoughts on “Instagram या WhatsApp Blackmail Complaint तुरंत 1090 और Cyber Crime में ऐसे दर्ज कराएं शिकायत”

Leave a Comment